Connect with us

उधमसिंह नगर

शर्मनाक वारदात: सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने पर नानकमत्ता में अधेड़ की हत्या

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नानकमत्ता की हरिनगर कॉलोनी में सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने को लेकर विवाद। तीन भाइयों और उनके माता-पिता ने एक अधेड़ (नितिन सिंह) के सिर पर हथौड़े से हमला कर दिया। गंभीर घायल नितिन सिंह की अस्पताल में मौत, 5 आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज।

नानकमत्ता। उधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता क्षेत्र की हरिनगर कॉलोनी में गुरुवार रात सोशल मीडिया पर एक पुरानी फोटो वायरल करने को लेकर हुए विवाद ने एक अधेड़ की जान ले ली। आरोप है कि इस दौरान तीन भाइयों और उनके माता-पिता ने मिलकर एक अधेड़ व्यक्ति नितिन सिंह पर हथौड़े से जानलेवा हमला कर दिया।
घटना रात करीब एक बजे हुई। गंभीर रूप से घायल नितिन सिंह को पहले सितारगंज और बाद में रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक नितिन सिंह के परिजन रात करीब एक बजे शव लेकर नानकमत्ता थाने पहुँचे। एसओ उमेश कुमार ने आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  करंट लगने से छात्रा और ‌महिला की मौत


परिवार के 5 सदस्यों पर FIR
शुक्रवार को मृतक के बहू सोनी पत्नी शंकर विश्वास ने थाने में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि आशीष विश्वास ने सोशल मीडिया पर उनकी एक पुरानी फोटो वायरल कर दी थी। इसी बात को लेकर उनके ससुर नितिन सिंह, किरायेदार मनजीत सिंह और परिवार के अन्य सदस्य आशीष के घर पहुँचे और फोटो के बारे में पूछताछ की।
सोनी ने आरोप लगाया कि इसी दौरान, आशीष विश्वास, उसके भाई विक्रम विश्वास, विशाल विश्वास, उनके पिता विद्युत विश्वास और मां ममता विश्वास ने लाठी-डंडों और हथौड़े से उन पर हमला कर दिया। इस हमले में नितिन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई। वहीं, मनजीत सिंह और सास अनीता भी घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सोनी ने पुलिस को यह भी बताया कि नितिन सिंह और विक्रम विश्वास के बीच पहले से ही लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। एसओ उमेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर 5 आरोपियों के खिलाफ हत्या (IPC 302) का मुकदमा दर्ज कर लिया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement