Connect with us

हरिद्वार

50 हजार के विवाद में हुआ गोलीकांड, चली गई भाजपा नेता की जान

Published

on

खबर शेयर करें 👉

दो अन्य लोगों को भी गोली लगी, मृतक अमरदीप भाजयुमो का पूर्व उपाध्यक्ष

हरिद्वार। 50 हजार के विवाद में भाजपा नेता के घर उसी के पाटर्नर ने बेटों के साथ मिलकर गोलीकांड कर दिया। गोली लगने सेनभाजपा नेता की जान चली है। जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। अमरदीप भाजयुमो का पूर्व उपाध्यक्ष रहा है। घटना से हड़कंप मचा है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
घटना रविवार रात थाना क्षेत्र के कनखल की है। भाजपा नेता अमरदीप चौधरी प्रॉपर्टी डीलर भी है। बताया जा रहा है कि पार्टनर राजकुमार से प्रॉपर्टी विवाद चल रहा था। विवाद निपटाने के लिए अमरदीप चौधरी ने राजकुमार को घर बुलाया। राजकुमार अपने बेटों के साथ पहुंच गया। 50000 रुपये में विवाद निपटाने की बात कही। लेकिन राजकुमार आग बबूला हो गया और राजकुमार ने अपने बेटों हर्षदीप और मनदीप के साथ गोलीकांड कर दिया। अमरदीप की मौके पर मौत हो गई। जबकि भाई बादल चौधरी और एक अन्य व्यक्ति सोनू राठी को भी गोली लगी है। अमरदीप चौधरी के कमर और सिर में गोली लगी है।

Select Language

Advertisement