Connect with us

नई दिल्ली

प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा की सगाई: कौन हैं अवीवा बेग? जानें पूरी लव स्टोरी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा ने अवीवा बेग से सगाई कर ली है। 7 साल पुराने रिश्ते को मिली पारिवारिक मंजूरी। जानें अवीवा बेग के बारे में सब कुछ।

नई दिल्ली: देश के सबसे प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवारों में से एक, गांधी-वाड्रा परिवार में शहनाइयां बजने की तैयारी शुरू हो गई है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा ने अपनी लंबे समय की दोस्त अवीवा बेग के साथ सगाई कर ली है। दिल्ली में आयोजित एक बेहद निजी समारोह में दोनों ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई। इस सगाई में केवल परिवार के सदस्य और कुछ बेहद करीबी दोस्त ही शामिल हुए।
जानकारी के अनुसार, रेहान और अवीवा पिछले 7 सालों से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। हाल ही में रेहान ने अवीवा को शादी के लिए प्रपोज किया था, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया। प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा ने भी इस रिश्ते को अपनी मंजूरी दे दी है। अवीवा बेग का परिवार भी दिल्ली में ही रहता है और दोनों परिवार एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं।
अवीवा बेग पेशे से एक प्रोफेशनल फोटोग्राफर हैं और उनका अपना प्रोडक्शन हाउस भी है। उन्होंने दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से पढ़ाई करने के बाद ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की डिग्री ली है। खास बात यह है कि अवीवा नेशनल लेवल की फुटबॉल खिलाड़ी भी रह चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय रहने वाली अवीवा के 11 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और उन्होंने तीन दिन पहले ही रेहान के साथ अपनी तस्वीर साझा की थी।
रेहान और अवीवा ने अपने सात साल के रिश्ते को काफी निजी रखा और कभी भी मीडिया की सुर्खियों में नहीं आने दिया। हालांकि, सगाई की खबरों के बाद अब सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयां देने वालों का तांता लगा हुआ है। अवीवा की वेबसाइट के अनुसार, उनकी कंपनी कई बड़े अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स के साथ काम करती है। अभी तक शादी की तारीख का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि शादी जल्द ही होगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement