Connect with us

उत्तर प्रदेश

घोड़ी चढ़ने से पहले दूल्हा पहुंचा हवालात

Published

on

खबर शेयर करें 👉

शादी के लिए नहीं थे रुपये, एटीएम तोड़ने पहुंचा दूल्हा, पुलिस ने दबोचा
लखनऊ
। फिरोजाबाद में शादी के दिन दूल्हा घोड़ी चढ़ने से पहले हवालात पहुंच गया। दूल्हे ने शादी के खर्च के लिए एटीएम तोड़ने का प्रयास किया। एटीएम तो तोड़ नहीं, लेकिन जेल जरूर चला गया।
जानकारी के अनुसार फिरोजाबाद के विभव नगर निवासी सुभाष के माता-पिता का कोरोनाकाल में देहांत हो चुका है। उसका सुहाग नगर में ही कांच का कारोबार था। काम मंदा होने के कारण वह अपने पैतृक घर को छोड़कर एक कॉलोनी में किराए पर रह रहा था।
7 फरवरी को सुभाष की शाद होनी थी। मंगलवार की शाम 4 बजे उसे बारात लेकर जाना था। सुभाष के पास शादी में खर्चे के लिए पैसे नहीं थे। इसको लेकर उसने जलेसर रोड स्थित एटीएम को काटने का प्लान बनाया। सुभाष ने 2 फरवरी को गैस कटर लेकर एटीएम में गया। लेकिन सिक्योरिटी गार्ड ने देख लिया तो भाग गया। फिर 4 फरवरी को दोबारा सुभाष ने उसी एटीए काटने की कोशिश की तो बिजली के शार्ट सर्किट से चिंगारी निकली। सुभाष वापस चला गया। इसके बाद उसने 6 फरवरी की रात फिर विभव नगर के पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को काटकर रुपये निकालने का प्रयास किया। लेकिन उसे पुलिस ने बरात ले जाने से पहले ही गिफ्तार कर लिया है।

Select Language

Advertisement