Connect with us

उधमसिंह नगर

काशीपुर: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, हल्द्वानी के फैक्ट्री कर्मचारी की मौत, साथी गंभीर

Published

on

खबर शेयर करें 👉

काशीपुर के महुआखेड़ा में भीषण सड़क हादसा। अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, फैक्ट्री कर्मचारी संदीप पंत की मौत, साथी गंभीर। परिजनों में कोहराम।

काशीपुर: ऊधम सिंह नगर जिले के काशीपुर अंतर्गत महुआखेड़ा गंज क्षेत्र में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में क्रॉस बॉण्ड प्लाईवुड फैक्ट्री के बॉयलर इंचार्ज संदीप पंत की मौत हो गई, जबकि उनका एक साथी कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया है।
मूल रूप से हल्द्वानी के अर्जुनपुर निवासी 31 वर्षीय संदीप पंत महुआखेड़ा स्थित फैक्ट्री के क्वार्टर में ही रहते थे। रविवार रात करीब 10:30 बजे वे अपने साथी चंदन बिष्ट के साथ बाइक से चाय पीने के लिए चौराहे पर आए थे। वापस लौटते समय अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए।
हादसे के तुरंत बाद राहगीरों ने दोनों को मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल पहुँचाया। जहाँ डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद संदीप को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल चंदन बिष्ट का इलाज वर्तमान में आईसीयू में चल रहा है। संदीप अपने पिता का इकलौता बेटा था, जिसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
मृतक के पिता गणेश चंद्र पंत ने बताया कि हादसे से चंद घंटे पहले ही उनकी बेटे से फोन पर बात हुई थी। सोमवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। कोतवाली आईटीआई प्रभारी रवि सैनी ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement