Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार में तुगलगी फरमान: प्रेम विवाह पर बिरादरी ने परिवार का हुक्का-पानी किया बंद

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार के पथरी क्षेत्र में प्रेम विवाह करने पर पंचायत ने सुनाया अजीबोगरीब फरमान। युवक-युवती के परिजनों का सामाजिक बहिष्कार, एसपी देहात ने दिए जांच के आदेश।

हरिद्वार। जिले के पथरी थाना क्षेत्र से सामाजिक रूढ़िवादिता का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहाँ एक गांव में बिरादरी के जिम्मेदार लोगों ने बैठक कर प्रेम विवाह करने वाले एक जोड़े के परिजनों के खिलाफ ‘तुगलगी फरमान’ सुना दिया है। पंचायत ने युवक-युवती के विवाह करने के फैसले पर नाराजगी जताते हुए उनके परिवारों का सामाजिक बहिष्कार (हुक्का-पानी बंद) करने का निर्णय लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, इस बिरादरी के लोग गांव में बढ़ रहे प्रेम विवाह के मामलों से असंतोष थे। बताया जा रहा है कि गांव के कई युवक अपनी ही बिरादरी की युवतियों के साथ विवाह कर चुके हैं। इसी मुद्दे पर चर्चा करने के लिए गांव में एक बड़ी बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में न केवल स्थानीय गांव के, बल्कि आसपास के अन्य कई गांवों के बिरादरी के लोग भी शामिल हुए।
बैठक में मौजूद लोगों ने युवक द्वारा युवती को ले जाने और शादी करने पर कड़ा ऐतराज जताया। इसके बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रेमी जोड़े सहित उनके पूरे परिवार को बिरादरी से अलग रखा जाएगा। इस फरमान के बाद क्षेत्र में तनाव और चर्चा का माहौल बना हुआ है। किसी भी लोकतांत्रिक समाज में इस तरह के फरमान कानूनन अपराध की श्रेणी में आते हैं।
इस पूरे मामले को लेकर पुलिस प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने मामले का संज्ञान लेते हुए कहा कि यह घटना काफी गंभीर है। किसी भी परिवार का सामाजिक बहिष्कार करना कानून का उल्लंघन है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि पूरे मामले की गहराई से जांच की जाएगी और फरमान सुनाने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement