Connect with us

नई दिल्ली

डीडीहाट में ग्राम प्रधान संगठन की आपात बैठक सम्पन्न, पंचायत हितों पर हुई व्यापक चर्चा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

डीडीहाट, 17 जून 2026। विकास खण्ड डीडीहाट में बुधवार को ग्राम प्रधान संगठन की एक आपात एवं आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान संगठन डीडीहाट के अध्यक्ष श्री मनोज भंडारी ने की।


बैठक में ग्राम प्रधान संगठन की एकता एवं मजबूती, पंचायतों से जुड़े विभिन्न विषयों तथा आगामी 25 जून 2026 को प्रस्तावित बीडीसी बैठक को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही 16वें वित्त आयोग, OSR (स्वयं के राजस्व स्रोत) तथा ग्राम विकास एवं जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की गई।
बैठक के दौरान ग्राम पंचायतों के बीच आपसी सहयोग बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। इस क्रम में विकास कार्यों को गति देने हेतु निर्माण सामग्री की उपलब्धता को एक-दूसरे के साथ साझा करने तथा वस्तु विनिमय की तर्ज पर संसाधनों के बेहतर उपयोग संबंधी सुझावों पर भी विचार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  जाड़ों में ये पानी पीकर घटाएं चर्बी, रहेंगे स्वस्थ्य


ग्राम प्रधान संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, पंचायतों के मध्य समन्वय स्थापित करने तथा जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें 👉  स्मार्ट मदरसों में होंगी एनसीईआरटी की पुस्तकें लागू


बैठक के अंत में सभी ग्राम प्रधानों से संगठन की एकता बनाए रखते हुए आपसी सहयोग और समन्वय की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया। संगठन ने विश्वास व्यक्त किया कि सामूहिक प्रयासों से पंचायतों के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का प्रभावी समाधान संभव हो सकेगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement