Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार में खौफनाक वारदात: पत्नी की बीमारी से तंग आकर पति ने दिया जहर, गिरफ्तार!

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार के बहादराबाद में पुलिस ने पत्नी को जहर देकर मारने वाले फरार पति को गिरफ्तार कर लिया है। एफएसएल (FSL) रिपोर्ट के बाद पुलिस ने यह बड़ी कार्रवाई की।

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ बहादराबाद थाना पुलिस ने अपनी ही पत्नी को जहरीला पदार्थ देकर मौत के घाट उतारने वाले फरार पति को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नवनीत सिंह भुल्लर ने इस पूरी घटना का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने में फोरेंसिक जांच की रिपोर्ट सबसे अहम साबित हुई है।


इस खौफनाक वारदात की शुरुआत इसी साल चार फरवरी को हुई थी। मरगूबपुर निवासी मोहम्मद अनीश ने कोतवाली बहादराबाद में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके जीजा अफजाल ने उसकी बहन को इलाज के बहाने पानी में जहर मिलाकर पिला दिया, जिससे अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की गहराई से जांच शुरू की। इस संवेदनशील मामले की विवेचना प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने खुद संभाली और सबूत जुटाए।

यह भी पढ़ें 👉  व्यापारी हितों की रक्षा के लिए एकजुट होंगे व्यापार मंडल


जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण भौतिक साक्ष्य एकत्र किए थे। इसके बाद पोस्टमार्टम के बाद मृतका का बिसरा सुरक्षित रखकर परीक्षण के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) भेजा गया था। हाल ही में आई एफएसएल रिपोर्ट में यह पूरी तरह साफ हो गया कि महिला की मौत शरीर में जहरीला पदार्थ फैलने की वजह से ही हुई थी। वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जब आरोपी पति अफजाल की भूमिका पूरी तरह स्पष्ट हो गई, तो पुलिस ने उसकी धरपकड़ के लिए जाल बिछाया।
पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए क्षेत्र छोड़कर भागने की फिराक में है। इस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिवार को बढ़ेड़ी राजपूतान हाईवे पुल (शांतर्शाह क्षेत्र) से आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी अफजाल ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि वह अपनी पत्नी की लंबी बीमारी और उसके इलाज से बेहद परेशान हो चुका था, जिसके कारण उसने अपनी ही पत्नी को जहर देकर मार डाला।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement