Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

चम्पावत में सीएम धामी का बड़ा एक्शन: ₹65.95 करोड़ की बाढ़ सुरक्षा योजनाओं का शिलान्यास

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत के बूमघाट में ₹65.95 करोड़ की दो बड़ी बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का शिलान्यास किया। जानिए शारदा कॉरिडोर की पूरी योजना।

चम्पावत। उत्तराखंड के सीमांत जनपद चम्पावत के विकास और सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को बूमघाट में जनपद की दो अत्यंत महत्वपूर्ण और बहुप्रतीक्षित बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का विधिवत भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। कुल ₹65.95 करोड़ की लागत वाली इन योजनाओं से क्षेत्र के हजारों परिवारों को आपदा और बाढ़ के खतरे से स्थाई मुक्ति मिलेगी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि शारदा तटबंध आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की मजबूत नींव बनेगा।
शिलान्यास की गई परियोजनाओं में ₹60.21 करोड़ की लागत से बूम से टनकपुर तक शारदा नदी के तट पर बनने वाला विशाल बाढ़ सुरक्षा (तटबंध) शामिल है। इसके अलावा ₹5.74 करोड़ की लागत से पूर्णागिरी तहसील के ग्राम छीनीगोठ की सुरक्षा के लिए हुड्डी नदी पर बाढ़ सुरक्षात्मक दीवार का निर्माण किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री ने खुद मौका मुआयना किया और चल रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
इस भव्य कार्यक्रम के दौरान बूमघाट पहुंचे मुख्यमंत्री का स्थानीय महिलाओं ने कुमाऊँनी टोपी पहनाकर और पारंपरिक छोलिया नृत्य के साथ जोरदार स्वागत किया। सेवा पखवाड़े के तहत लगाए गए विभिन्न सरकारी स्टॉलों का निरीक्षण करते हुए सीएम धामी एक अलग ही अंदाज में नजर आए। उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूह के स्टॉल पर जाकर स्थानीय महिलाओं के साथ पारंपरिक तरीके से रोटी और चटनी तैयार की। मुख्यमंत्री के इस बेहद सरल और सहज व्यवहार ने वहां मौजूद सभी क्षेत्रवासियों का दिल जीत लिया।
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने चम्पावत के विकास के लिए चल रही अन्य बड़ी योजनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि लगभग ₹3300 करोड़ की लागत से ‘शारदा कॉरिडोर परियोजना’ को विकसित किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र को आध्यात्मिक और पर्यटन जगत में नई पहचान मिलेगी। इसके साथ ही टनकपुर में ₹237.74 करोड़ की लागत से आधुनिक आईएसबीटी (ISBT) और प्रदेश की बेटियों के लिए ₹257 करोड़ की लागत से महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement