Connect with us

उत्तर प्रदेश

भाजपा के पूर्व विधायक दे रहे इंटर की परीक्षा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

बरेली। बरेली से भाजपा के पूर्व विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतोल इस साल इंटरमीडिएट (12वीं कक्षा) की परीक्षा दे रहे हैं। उनकी उम्र 55 साल है। पप्पू भरतोल दो बार के विधायक हैं। उनका मानना है कि पढ़ाई के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं है। इंटरमीडिएट परीक्षा पास करने के बाद कानून की पढ़ाई करेंगे। राजेश मिश्रा बरेली के निकट भरतौल गांव के रहने वाले हैं। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की टिकट पर बिथरी चैनपुर से विधायक चुने गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  महिला ने अपने बेटे और बेटी की गला काटकर हत्या की

Select Language

Advertisement