Connect with us

हरिद्वार

शादी में चाचा ने की हर्ष फायरिंग, नाबालिग भतीजे की गोली लगने से मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रुड़की के बुग्गावाला थाना क्षेत्र में बीते देर रात की शादी समारोह की घटना

रुड़की। बुग्गावाला थाने के टांडा हसन गढ़ में शादी की मढ़ा रस्म में डीजे पर डांस के दौरान हर्ष फायरिंग में 14 वर्षीय बच्चे की गोली लगाने से मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त परमजीत सिंह उर्फ काकू के रूप में हुई। वह शादी में शगुन लिखाने गया था। घटना देर रात की है।
जानकारी के मुताबिक बुग्गावाला थाना क्षेत्र के टांडा हसनगढ़ गांव में पप्पू उर्फ श्रवण नामक एक व्यक्ति ने हर्ष फायरिंग कर दी। जिसमें 14 वर्षीय परमजीत सिंह उर्फ काकू को गोली लग गई। गोली लगते ही किशोर घायल हो गया और जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने परमजीत सिंह उर्फ काकू को घायल अवस्था में रुड़की के सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्रेमजीत को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि फायरिंग करने वाला व्यक्ति मृतक परमजीत सिंह उर्फ काकू का चाचा है। पड़ोस में रहता है।
बुग्गावाला थानाध्यक्ष अजय साह ने बताया कि बीते देर रात टांडा हसनगढ़ गांव में एक किशोर को गोली लगने की सूचना मिली थी, मौके पर पुलिस टीम पहुंची थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया था। परिजनों की तरफ से तहरीर मिली है, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है, साथ ही मामले की छानबीन की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा

यह भी पढ़ें 👉  अवैध खनन करने वालों पर राजस्व और खनन विभाग का चला चाबुक,पांच स्टोन क्रेशर और दो वाहनों को किया सीज

Select Language

Advertisement