Connect with us

नई दिल्ली

4 माह से लापता नाबालिक को हरिद्वार पुलिस ने परिजनों से मिलाया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मानसिक रूप से कमजोर होने पर दिल्ली से पहुंचा हरिद्वार
हरिद्वार। कोतवाली लक्सर पुलिस ने लक्सर बाजार में घूमते हुए नाबालिक युवक को उसके परिवारजनों से मिलवाया। युवक मानसिक रूप से कमजोर है और 4 महीने पहले अपने घर दिल्ली से हरिद्वार आ गया था।
कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा युवक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम कुणाल निवासी सिद्धार्थ बस्ती नई दिल्ली का बताया। पुलिस ने युवक के परिजनों की जानकारी हेतु अथक प्रयास करने के पश्चात युवक के परिजनों से सम्पर्क किया। गया। जिस पर युवक के परिजनों की जानकारी हेतु अथक प्रयास करने के पश्चात युवक के परिजनों से सम्पर्क किया जा सका। परिवार के लोगों ने बताया कि कुणाल मानसिक रूप से कमजोर है। पिछले 4 माह से दिल्ली से लापता है। चार माह से जगह- जगह उसकी काफी तलाश की, लेकिन नहीं मिला।
पुलिस ने जब बच्चे के हरिद्वार में सकुशल होने की जानकारी दी तो परिवारजनों के खुशी से आंसू छलक गए। परिवारजन हरिद्वार पहुंचे और हरिद्वार पुलिस का आभार जताया। पुलिस ने नाबालिक को परिवार के सुपुर्द कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  महाकुंभ में एप्पल के सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल ने धारण किया सनातन धर्म का रूप

Select Language

Advertisement