Connect with us

उत्तर प्रदेश

ससुराल पहुंची दुल्हन को चंद घंटों पर दी ‘अंतिम विदाई’

Published

on

खबर शेयर करें 👉

शादी की खुशियां मातम में बदली, फेफड़ों में इन्फेक्शन से पीड़ित थी दुल्हन
हल्द्वानी
। शादी के घर में खुशियां मातम में बदल गई। ससुराल पहुंची दुल्हन की अचानक मौत हो गई। मामला आगरा के फतेहपुरी सीकरी का है।
फतेहपुर सीकरी के महादेव गली में रहने वाले बल्लन के बेटे राजू की आगरा के धूलियागंज की सोनिया के साथ शादी हुई थी। शादी धूमधाम से हुई। बरात के दिन ही दुल्हन सोनिया की ससुराल पहुंचते ही मौत हो गई। सोनिया की मौत उसकी बीमारी के चलते बताई जा रही है। सोनिया को आनन फानन में भरतपुर लेकर जाया गया, डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हालांकि, पुलिस ने मामले की जांच की जा रही है। मायके वालों की तरफ से कहा गया है कि सोनिया को फेफड़ों में इन्फेक्शन था। उसका इलाज चल रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  मथुरा: कर्ज न चुकाने पर चचेरे भाई और चाचा ने किसान को जंजीर से बांधकर पांच दिन तक कैद में रखा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने छुड़ाया

Select Language

Advertisement