Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी की युवती से फेसबुक में प्यार, पुलिस वाले ने किया दुराचार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल में होटल में युवती की लूटी आबरू, शादी से मुकरा, मुकदमा दर्ज
हल्द्वानी।
हल्द्वानी की एक युवती से पुलिस कर्मी द्वारा नैनीताल होटल में दुराचार का मामला सामने आया है। आरोपी पुलिस कर्मी मुजफ्फर नगर पुलिस लाइन में तैनात है और गाजियाबाद के शहीद नगर चिकंबरपुर का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है।
आरोपी पुलिस कर्मी का फेसबुक के माध्यम से हल्द्वानी की युवती से पांच साल पहले संपर्क हुआ। दोनों का मिलना-जुलना और प्रेम प्रसंग शुरू हो गया।
पुलिस कर्मी ने युवती को नैनीताल बुलाया। दोनों वहां घूमे फिरे और रात में रूकने एक होटल में चले गए। आरोप है कि पुलिस कर्मी ने युवती को रात में सोते समय कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुराचार किया। सुबह जब लड़की को होश आया तो उसकी आबरू लूट चुकी थी। युवती ने पुलिस कर्मी से शादी करने की बात कही, पुलिस कर्मी ने शादी करने का वादा किया। आरोपी घटना के बाद भी कई बार दुष्कर्म करते रहा। अब शादी करने से मुकर गया।
युवती ने हल्द्वानी बनभूलपुरा थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत की। पुलिस का दबाव पड़ने पर आरोपी सिपाही परिजनों को लेकर हल्द्वानी पहुंचा और शादी करने को राजी हो गया। लेकिन वापस लौटने के बाद फिर मुकर गया और अब युवती और उसके रिश्तेदारों को धमकी दे रहा है। युवती ने मुजफ्फर नगर एसएसपी संजीव सुमन को शिकायत की। थाना प्रभारी अजय श्रोत्रिय ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर सिपाही के खिलाफ सिविल लाइन थाने मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवती कराटे प्रशिक्षक रही है।

Select Language

Advertisement