Connect with us

उत्तराखण्ड

गुरुकुल के कुलाधिपति डॉ. सिंह के समर्थन में आए शिक्षक संघ व शिक्षकेत्तर कर्मचारी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय के प्राचीन भारतीय इतिहास संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के सभागार में  शिक्षक संघ व शिक्षकेत्तर कर्मचारी यूनियन की समन्वय बैठक हुई। अध्यक्षता प्रो प्रभात कुमार और संचालन प्रमोद कुमार ने किया।

कुलाधिपति डॉ सत्य पाल सिंह के इस्तीफा वापस लेने की मांग की और कहा कि कर्मचारी उनके साथ खड़े हैं। मानविकी संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो अम्बुज शर्मा ने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने के लिए सभी कर्मचारी एक जुट रहे है। प्राच्य विद्या के संकायाध्यक्ष प्रो ब्रह्मदेव ने कहा कि मंथन  चल रहा है अमृत तो निकलेगा ही। प्रो विवेक कुमार ने कहा कि तीनों सभाएं वर्तमान विश्वविद्यालय के खिलाफ हैं। विश्वविद्यालय के सभी साथियों एकजुट होकर कुलाधिपति डॉ सत्य पाल सिंह का सहयोग करना चाहिए।
प्रो एल पी पुरोहित ने कहा कि गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग नई दिल्ली के विनियम व नियमों का समय-समय अनुपालन करते है। केंद्रीय विश्वविद्यालय  बनाने के लिए सभी कर्मचारियों को एकजुट होकर पूर्ण सहयोग करना चाहिये। शिक्षकेत्तर कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कहा कि बैठक में सभी कर्मचारियों ने कहा कि सभाओं के पदाधिकारियों को ‌विश्वविद्यालय में घुसने नहीं देंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement