Connect with us

हरिद्वार

भारत को जल्द हिंदू राष्ट्र घोषित करें केंद्र सरकार: स्वामी बालकानंद गिरी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। आनंद पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरी महाराज ने बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री के बयान का समर्थन करते हुए कहा है कि भारत हिंदू राष्ट्र है और हिंदू राष्ट्र रहेगा। जो लोग भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म पर कुठाराघात करके यहां की विरासत को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। वह अपने मंसूबों में कभी कामयाब नहीं हो पाएंगे। संत समाज एकजुट होकर ऐसी ताकतों के खिलाफ हमेशा खड़ा रहेगा। और केंद्र सरकार से मांग करेगा कि जल्द ही भारत को स्वतंत्र रूप से हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाए। भूपतवाला स्थित हरीधाम सनातन सेवा ट्रस्ट आश्रम में प्रेस को जारी बयान में आचार्य स्वामी बालकानंद गिरी महाराज ने कहा कि सनातन धर्म को सर्वोच्च शिखर पर ले जाने और राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोने में संत समाज में हमेशा ही अग्रणी भूमिका निभाई है। भारत हिंदू बहुसंख्यक देश है और हिंदुओं की आस्था का सम्मान करना सभी का दायित्व है। केंद्र सरकार को जल्द से जल्द भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करना चाहिए। संत समाज कंधे से कंधा मिलाकर सरकार के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि कुछ देश विरोधी ताकते समय-समय पर बयानबाजी करके सामाजिक समरसता में फूट डालने का कार्य करती है। जिसे कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। स्वामी बालकानंद गिरी महाराज ने कहा कि आश्रम, अखाड़े, मठ, मंदिर विश्व पटल पर भारत की सांस्कृतिक विरासत को संजोये हैं। और जब जब देश पर कोई आपत्ति विपत्ति आई है तो संत समाज ने अग्रणी भूमिका निभाकर राष्ट्र को उन्नति की ओर अग्रसर किया है। केंद्र सरकार को संतो की मांग को दृष्टिगत रखते हुए जल्द से जल्द भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करना चाहिए। साथ ही जनसंख्या नियंत्रण कानून भी लागू करना चाहिए जिससे भारत के विकास में अवरोध उत्पन्न ना हो सके। इस दौरान अशोक गोस्वामी, विकास गिरी, आचार्य मनीष जोशी, स्वामी सुरेश पुरी, स्वामी नत्थीनंद गिरी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार के झबरेड़ा में 8 साल के मासूम के ऊपर मां के बैठकर उसे पीटने का वीडियो वायरल, देखिए क्या है मामला

Select Language

Advertisement