Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी रामपुर रोड़ में गूल में बहकर आया शव, हड़कंप

Published

on

खबर शेयर करें 👉

ग्रामीणों ने शव निकाला, पुलिस पहुंची, शिनाख्त नहीं हुई

हल्द्वानी। रामपुर रोड में शव मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि फूलचौड़ इंटर कॉलेज के पास गूल में एक शव पड़ा मिला। सूचना के बाद टीपी नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को गूल से बाहर निकाला। मृतक की उम्र 40 से 45 वर्ष बताई जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि शव बहकर आया होगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और शव की शिनाख्त में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में कालू सिद्ध मंदिर से बाजार जाने के लिए बनेगा अंडरपास

Select Language

Advertisement