Connect with us

हरिद्वार

2024 तक नागरिक संहिता लागू होने की उम्मीद: रामदेव

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रामनवमी पर बाबा रामदेव 100 युवाओं को देंगे संन्यास दीक्षा, अमित शाह और सीएम योगी रहेंगे मौजूद
हरिद्वार। बाबा रामदेव ने कहा कि राम मंदिर का लोकार्पण अगले वर्ष जनवरी में हो जाएगा। धारा 370 भी समाप्त हो गई है। अब समान नागरिक संहिता और जनसंख्या नियंत्रण कानून बाकी रह गया है। उम्मीद है कि 2024 तक दोनों कानून लागू हो जाएं।
योग गुरु स्वामी रामदेव ने यह बात अपने 29वें संन्यास दिवस पर पतंजलि संन्यास आश्रम के तत्वावधान में 31 मार्च तक 10 दिवसीय संन्यास दीक्षा महोत्सव की शुरुआत करने के दौरान कहीं।  बाबा रामदेव राम नवमी पर 40 बालकों और 60 बालिकाओं को संन्यास की दीक्षा देंगे। 500 युवाओं को आचार्य बालकृष्ण ब्रह्मचर्य की दीक्षा देंगे।
इस दौरान राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण तेजी के साथ चल रहा है। अगले साल जनवरी के तीसरे सप्ताह तक भगवान श्रीराम की प्रतिमा को पुनर्स्थापित किया जाएगा।
श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी की उपस्थिति में चैत्र नवरात्र के पहले दिन से संन्यास दीक्षा समारोह शुरू हुआ। रामनवमी को संन्यास दीक्षा के बाद अगले दिन आशीर्वाद कार्यक्रम होगा। स्वामी गोविंद देव ने संन्यास परंपरा में दीक्षित होने वालों को संबोधित करते कहा कि वैदिक परंपरा में सर्वोच्च पुष्प संन्यास है।

Select Language

Advertisement