Connect with us

नई दिल्ली

इंदौर हादसे में मृतकों की संख्या 35 पहुंची, 18 घायल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रामनवमी पर श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर परिसर में बनीं बावड़ी की छत धंसने से हुआ था हादसा

इंदौर। रामनवमी के दिन गुरुवार को इंदौर में हुए हादसे में अब तक 35 लोगों की मौत हो चुकी है। 
इंदौर के डीएम डॉ. इलैयाराजा टी ने बताया कि स्नेह नगर के पास पटेल नगर में श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर परिसर में बनीं बावड़ी के ऊपर की छत धंसने से कई लोग गिर गए थे। सुबह करीब 11.30 बजे की घटना के बाद से अभी तक चले रेस्क्यू अभियान चला। हादसे के बाद 18 घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 35 लोगों की मौत हो चुकी है। एक व्यक्ति अब भी लापता है। सेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें खोज और बचाव अभियान कर रही हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement