Connect with us

मौसम

अभी बेमौसमी बारिश का असर, अप्रैल दूसरे पखवाड़े से फिर लू मचाएगी कहर

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान, अभी बारिश से किसान परेशान

नई दिल्ली। मार्च के बाद अप्रैल पहले हफ्ते बेमौसमी बारिश हो रही है। इससे गर्मी से भले ही राहत मिल रही है लेकिन किसानों को फसल नुकसान का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। 35 फीसदी तक गेंहू और सरसों की फसलों को नुकसान हुआ है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है कि अप्रैल से जून के दौरान उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्व भारत के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से अधिक दिनों तक लू चलने के आसार हैं। लू का दौर अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में देश के पूर्वी हिस्से से शुरू होगा। ज्यादातर हिस्सों में इसका प्रकोप जून आखिर तक देखने को मिल सकता है।
मौसम विभाग के महानिदेशक डॉ. एम महापात्र ने शनिवार को वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में कहा, अप्रैल-जून के तीन महीनों में उत्तर भारत में सर्वाधिक 15 दिन उष्ण लहर यानी लू चलने की घटनाएं होती हैं। जबकि अन्य हिस्सों में यह 5-10 दिन तक रहती हैं। इस बार दिनों की यह संख्या बढ़ सकती है।
महापात्र ने कहा, अप्रैल से जून के बीच देश के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। हालांकि, उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ इलाकों और दक्षिण प्रायद्वीपीय इलाकों में यह सामान्य या उससे नीचे बना रह सकता है। जहां तक न्यूनतम तापमान की बात है तो यह उत्तर और पूर्वोत्तर भारत के कुछ इलाकों को छोड़कर सामान्य से अधिक बना रहेगा।

Select Language

Advertisement