Connect with us

हरिद्वार

दिवंगत अश्वनी पाल के परिवार से मिले नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, हर संभव मदद का दिलाया भरोसा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार- हरिद्वार दौरे पर रहे नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने शुक्रवार को हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के फेरूपुर में किसान नेता दिवंगत अश्वनी पाल के आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनकी बेटियों और पत्नी को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य महानगर अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी के साथ फेरुपुर में कांग्रेसी एवं किसान नेता दिवंगत अश्वनी पाल के आवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने अश्वनी पाल के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि अश्वनी पाल कर्मठ और जुझारू कार्यकर्ता थे। किसान नेता अश्वनी पाल हमेशा जरूरतमंद लोगों के साथ खड़े रहते थे। उन्होंने पार्टी के साथ लंबे समय तक काम किया है और पार्टी को मजबूती प्रदान करने का काम किया है। वह पार्टी नहीं बल्कि हमारे परिवार के सदस्य थे। उनका निधन अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि उनके परिवार के साथ हमेशा खड़े हैं उन्हें किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होने देंगे। उन्होंने बेटियों को भी शिक्षा दिलाने में हरसंभव प्रयास करने की बात कही है। भारतीय किसान मजदूर उत्थान के राष्ट्रीय महासचिव इरशाद अली ने कहा कि पिछले दिनों बीमारी के चलते किसान नेता अश्वनी पाल का निधन हो गया था। उनके निधन से गहरा आघात पहुंचा है। उनकी कमी हमेशा खलती रहती है। अश्वनी पाल के हमेशा खड़े हैं। दौरान पूनम भगत, राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, विनोद कश्यप, संजय पाल, विशाल अहमद, विजय यादव, डॉ विजेंद्र सिंह चौहान, यशपाल सिंह, मोहम्मद मुशर्रफ, सिद्धार्थ शर्मा, रकित वालिया, सतीश त्यागी सहित बड़ी संख्या में किसान वह कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement