Connect with us

नई दिल्ली

बेतालघाट में खरीदा जाएगा किसानों का मडुवाः सीडीओ

Published

on

खबर शेयर करें 👉

35.78 रुपए प्रति किलो होगी खरीद, 24 से 48 घंटे में भुगतान
नैनीताल। 
जनपद नैनीताल उत्पादित मडुवा को क्रय करने के लिए सहकारिता विभाग द्वारा विकासखंड बेतालघाट में क्रय केंद्र संचालित किए जा रहे हैं।
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. संदीप तिवारी ने कहा कि विकासखंड बेतालघाट सहकारी समिति बर्धाे समिति सचिव गणेश सिंह जेड़ा (जिनका मोबाइल नंबर 9837508337) और सहकारी समिति चापड़ के समिति सचिव बृज मोहन कोली (जिनका मोबाइल नंबर 6397466530) और हल्द्वानी सहकारी समिति के सचिव पूरन चंद कश्मीरा (जिनका मोबाइल नंबर 7500536350) हैं। किसान इन नंबरों पर संपर्क कर मडुवा को उपरोक्त क्रय केंद्रों पर विक्रय कर राज्य सरकार की योजना का लाभ उठा सकते हैं।
सीडीओ डॉ. तिवारी ने कहा कि क्रय केंद्रों पर मडुवा की क्रय दर 35.78 रुपए प्रति किलोग्राम निर्धारित है। कृषकों को मडुवा का भुगतान सहकारिता विभाग द्वारा 24 से 48 घंटे के अंदर पीएफएमएस के माध्यम से उनके बचत खाते में किया जाएगा।

Select Language

Advertisement