Connect with us

देहरादून

रिसोर्ट में देह व्यापार, 14 युवतियां और पांच युवक हुए गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

घरों से पढ़ाई के लिए निकलकर देह व्यापार करती थी युवतियां
देहरादून। राजधानी देहरादून के विकासनगर में पुलिस ने देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। एएचटीयू और एएनटीएफ सहसपुर थाना पुलिस ने होरावाला के एक रिजॉर्ट में छापा मारा। छापे में 14 लड़कियों को पकड़ा है। पांच लोगों को अनैतिक देह व्यापार मामले में गिरफ्तार किया है। इस दौरान रिजॉर्ट में हड़कंप मच गया। अधिकतर युवतियां घरों से कॉलेज में पढ़ाई के बहाने निकलकर देह व्यापार करती थी।
मिली जानकारी के मुताबिक, रिजॉर्ट में चल रहे अनैतिक देह व्यापार की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस के मौके पर पहुंचाते ही रिजॉर्ट में हड़कंप मच गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लोगों को हिरासत में लिया। एनडीपीएस और एक्साइज एक्ट के तहत आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सहसपुर थाना अध्यक्ष ग्रीस नेगी ने बताया कि छानबीन में आपत्तिजनक सामग्री मिली है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
रिजॉर्ट में छापेमारी के दौरान वहां से भारी मात्रा में चरस, दूसरे राज्यों की शराब की बोतलें, संदिग्ध अवस्था में तमाम युवतियां मिली हैं। तमाम सावधानियों के बावजूद रिजॉर्ट संचालक और संदिग्ध वस्तुओं के साथ कुछ लोग फरार होने में सफल हो गए। रात्रि डेढ़ बजे सभी लोगों को पूछताछ के लिये थाना सहसपुर लाया गया।

Select Language

Advertisement