Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार जेल के बैरक में बंदी की अंडरवियर से मिला मोबाइल, हड़कम्प, मुकदमा दर्ज

Published

on

खबर शेयर करें 👉

बंदी ने अंडरवियर में छिपाया था फोन, तलाशी में चार्जर, सिम, पावर बैंक भी मिला

हरिद्वार। जिला जेल बैरक में बंद विचाराधीन बंदी के कब्जे से मोबाइल फोन मिलने से हड़कंप मचा है। बंदी ने अंडरवियर में फोन छिपाया था। जेल प्रशासन ने मोबाइल फोन जब्त करते हुए आरोपी कैदी के खिलाफ सिडकुल थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
जेल प्रशासन बैरकों की तलाशी लेने में जुटा था। इसी दौरान बैरक नंबर एक में बंदीरक्षक अक्षय को विचाराधीन बंदी पर संदेह हुआ।
संदेह के आधार पर विचाराधीन बंदी सुमित निवासी मजरी मोहल्ला जमालपुर कलां कनखल की तलाशी ली गई, तब कुछ नहीं मिला लेकिन जब उसके कपड़े उतरवाए गए तब अंडरवियर के अंदर छिपाकर रखा गया एक मोबाइल बरामद हुआ। मोबाइल के साथ बंदी की निशानदेही पर एक पावर बैंक, चार्जर बरामद हुआ। कैदी के कब्जे से मोबाइल मिलने से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।
आनन फानन में जेल के आला अफसर बैरक में पहुंचे। जेल प्रशासन ने तुरंत मोबाइल फोन को कब्जे में ले लिया। बंदी से हुई प्रारंभिक पूछताछ में उसने मोबाइल फोन के संबंध में कुछ जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवार ने बताया कि प्रभारी जेलर प्यारे लाल आर्य की शिकायत पर इस संबंध में बंदी के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मोबाइल फोन नंबर की कॉल डिटेल निकाली जाएगी, जिससे पता चल सके कि वह किस-किस से संपर्क में था।

यह भी पढ़ें 👉  जागेश्वर वन पंचायत क्षेत्र में मिले अधगला शव की नहीं हुई पहचान, शव मिलने से क्षेत्र में मचा है हड़कंप
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement