Connect with us

हरिद्वार

घंटे घड़ियाल बजाकर किया पॉड टैक्सी और हरकी पैड़ी कॉरिडोर का विरोध

Published

on

खबर शेयर करें 👉

व्यापारियों ने अपर रोड में किया प्रदर्शन, विकास के नाम पर व्यापारियों को उजाड़ने का आरोप

हरिद्वार। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष डा.नीरज सिंघल व जिला महामंत्री संजय त्रिवाल के संयोजन में व्यापारियों ने सरकार पर विकास के नाम पर व्यापारियों को उजाड़ने की योजनाएं तैयार करने का आरोप लगाते हुए अपर रोड़ पर प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने घंटे घड़ियाल बजाकर सरकार को जगाने का काम किया।

जिला अध्यक्ष डा.नीरज सिंघल ने कहा कि व्यापारी मानसिक रूप से परेशान हैं। शासन प्रशासन पॉड कार के नाम पर व्यापारियों को सही जानकारी नहीं दे रहा है। लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने व्यापारियों ने पॉड कार योजना से पूर्व व्यापारियों से विचार विमर्श की बात कही है। वह स्वागत योग्य है। नीरज सिंघल ने कहा कि रि डेवलपमेंट योजना से शहर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को खतरा उत्पन्न हो सकता है। हरिद्वार धार्मिक नगरी है। रि डेवलपमेंट योजना शहर के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के हितों में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल सरकार को चेताने का काम करता रहेगा। सरकार को व्यापारियों के हितों में फैसले लेने चाहिए। नीरज सिंघल ने कहा कि कॉरीडोर योजना शहर हित में होनी चाहिए। शहर से बाहर कॉरीडोर को बनाया जाए। जिससे व्यापार प्रभावित ना हो। सरकार को व्यापारियों की राय लेनी चाहिए। महामंत्री संजय त्रिवाल ने कहा कि विकास के नाम पर व्यापार प्रभावित नहीं होना चाहिए। पॉड कार योजना के साथ साथ कॉरिडोर योजना लागू कराने से पूर्व व्यापारियों से विस्तृत चर्चा करने की आवश्यकता है। सरकार को व्यापारियों की मंशा की और ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कसी भी व्यापारी का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नई बात यह भी सामने आ रही है कि अब रि डेवलपमेंट के नाम पर शहर का विकास किया जाएगा। ऐसे में व्यापारी मानसिक रूप से परेशान है। सरकार को व्यापारियों के हितों में फैसले लेने चाहिए। व्यापारी सरकार का सहयोग हमेशा ही करता है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार अभिनेत्री कंगना रनौत, मां काली का लिया आशीर्वाद

प्रदर्शन करने वालों में विनय त्रिवाल, पंत्रप्रदुमत्र भगत, गोपाल दास, सुनील कुमार, पवन सुखीजा, गगन गुगनानी, अजय रावल, विशाल माहेश्वरी, राजेश अग्रवाल, सूरज कुमार, सुरेश शाह, संजीव सक्सेना, आनंद फौजी, राजीव शर्मा, महेश कुमार, अमन कुमार साहिल शर्मा, धर्मेंद्र शाह आदि मौजूद रहे।

Select Language

Advertisement