Connect with us

उत्तराखण्ड

सर्व समाज के मसीहा हैं बाबा साहब आंबेडकर:- रवि बहादुर

Published

on

खबर शेयर करें 👉

ज्वालापुर/हरिद्वार- ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के भिन्न भिन्न गांव में भारत रत्न डा. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर विधायक रवि बहादुर ने ग्राम खेड़ली, पूरनपुर, अहमदपुर ग्रांट, तेलीवाला, दादुपुर गोविंदपुर, मुजाहिदपुर सतिवाला, झिंडियान, अहमदपुर ग्रांट, बोंगला आदि गांव में पहुंचकर लोगों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विधायक रवि बहादुर ने कहा कि बाबा साहेब के बारे में बताना सूर्य को दीपक दिखाने के बराबर है। उन्हे पढ़कर ही समझा जा सकता है। वह सिर्फ दलितों के ही मसीहा नहीं हैं बल्कि सर्वसमाज के मसीहा हैं। उन्होंने सर्वसमाज के लिए संविधान बनाया। उनके बारे में जितना कहा जाए कम है। आज संविधान खतरे में है जिसे बचाना सभी की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर प्रधान नीरज चौहान, प्रधान प्रवीण चौहान, प्रधान सुशील कुमार, प्रधान मांगेराम, प्रधान रूबी देवी, डा. नितिन, प्रवीण सैनी, महरुफ सलमानी, सैफ अली, अर्जुन कर्नवाल, अमन खुराना, मिथुन कुमार, योगेश कुमार, मदन लाल, अंकुश, गुलफाम अली, आदेश, अमन खुराना, शिवकुमार, मांगेराम, वेदपाल, महेश कुमार, श्रवण कुमार आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement