Connect with us

नई दिल्ली

सिडकुल फैक्ट्री में डकैती, थाना प्रभारी सहित नाइट ऑफिसर पर गिरी गाज

Published

on

खबर शेयर करें 👉

कर्मियों को बंधक बनाकर डकैत ले गए समान, घटना से मचा है हड़कंप, आला अफसरों ने किया घटना स्थल का निरीक्षण

हरिद्वार। रात्रि थाना सिडकुल क्षेत्रांतर्गत एक एल्मुनियम फैक्ट्री (जो पहले लेलोड नाम से थी) में 8-10 बदमाशों द्वारा फैक्ट्री कर्मचारियों को बंधक बनाकर डकैती डाल दी।  घटना को अंजाम दिया गया। डकैती की घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
थानाध्यक्ष सिडकुल द्वारा घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को तत्काल न देते हुए  सुबह देर से बताते हुए न्यूनीकरण (चोरी) होना बताया। जिस पर जनपद में कानून व्यवस्था में लगातार सुधार कर रहे एसएसपी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई।

यह भी पढ़ें 👉  साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज रात: जानिए समय, महत्व और उपाय

एसएसपी अजय सिंह ने डकैती की घटना के बाद थानाध्यक्ष सिडकुल निरीक्षक प्रमोद उनियाल और रात्रि अधिकारी उप निरीक्षक  बारू सिंह चौहान को “घटना छुपाने एवं अपराध को कम करके बताने पर” तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है।
घटना के खुलासे हेतु पुलिस की विभिन्न टीमें प्रयासरत हैं। पूर्व प्रभारी निरीक्षक प्रमोद उनियाल को घटना के अनावरण होने तक पुलिस लाइन से दबिश टीम में लगाया गया है। डकैती में सुरक्षाकर्मियों को बंधक बनाकर कर लाखों रुपये का एल्युमिनियम समान लेके फरार हो गए।

Select Language

Advertisement