Connect with us

नई दिल्ली

कैसी ये तकदीर लिखी है

Published

on

खबर शेयर करें 👉

चंद पलों का सुख दे करके
जीवन भर की पीर लिखी है,

टेढ़ी-मेढ़ी,आड़ी-तिरछी
कैसी अमिट लकीर लिखी है,

छीन पिता का साया उर में
अकथ वेदना चीर लिखी है,

यह भी पढ़ें 👉  पेंशन बहाली का मुद्दा विधानसभा में उठाने पर विधायक तिवारी का फूल-मालाओं से स्वागत

खाली हाथों में हे ईश्वर
कैसी ये तकदीर लिखी है।

इस जीवन में पुनः मिलेंगे
दिखती ऐसी आस नहीं है,
बिना आपके सब सूना है
दुनिया आती रास नहीं है,
दु:ख की बारिश हमें सताने
अक्सर घर में आ जाती है,
जान गई है वो भी पापा
इनके सिर आकाश नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा एसएसजे कैंपस छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल धामी समेत अन्य पदाधिकारियों ने ली शपथ
पिताजी की द्वितीय पुण्यतिथि पर समर्पित भावोद्गार…

देवेश द्विवेदी ‘देवेश’

Select Language

Advertisement