Connect with us

उत्तराखण्ड

बैशाखी के दिन गुरु गोविंद ने की थी खालसा की स्थापना: जगजीत सिंह

Published

on

खबर शेयर करें 👉

कनखल/हरिद्वार- कनखल स्थित निर्मल संतपुरा आश्रम में गुरु अर्जुन देव, गुरु तेग बहादुर प्रकाश पर्व और खालसा सृजन दिवस धूमधाम से मनाया गया। देर शाम गुरुद्वारे में रहरास साहिब पाठ के उपरांत शबद कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब के आगे माथा टेका।

यह भी पढ़ें 👉  छह हजार छात्र लेंगे भाग, भगवद गीता ज्ञान प्रतियोगिता आज
निर्मल संतपुरा में प्रकाश पर्व और खालसा सृजन दिवस मनाया

इस अवसर पर निर्मल संतपुरा आश्रम के प्रधान संत बाबा जगजीत सिंह शास्त्री ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अपने गुरु के बताए मार्ग पर चलकर अपना जीवन सफल बनाए। सभी में भाईचारा बना रहना चाहिए। गुरु गोबिंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना बैसाखी वाले दिन आनंदपुर साहिब में की थी। इस अवसर पर संत मंजीत सिंह, संत त्रिलोचन सिंह, संत बलजिंदर सिंह, चेतन शर्मा, अमर, महेश, महेंद्र सिंह, हरजीत सिंह दुआ, टेक सिंह, रणजीत सिंह आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  सहालग : उत्तराखंड के इस शहर में 15 दिसम्बर तक फुल हुए होटल व वेडिंग प्वाइंट , इस महीने विवाह व मांगलिक कार्य के चार मुहूर्त

Select Language

Advertisement