Connect with us

उधमसिंह नगर

“फैजान” बना “राहुल”, पहुंचा सलाखों के पीछे

Published

on

खबर शेयर करें 👉

फेसबुक पर रुद्रपुर की युवती से दोस्ती कर आपत्तिजनक फोटो कर दी वायरल

रुद्रपुर। उत्तराखंड में नाम बदलकर युवती से दोस्ती कर उसे ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। रुद्रपुर पुलिस ने नाम और धर्म बदलकर युवती से फेसबुक पर दोस्ती करने और युवती के आपत्तिजनक फोटो वायरल करने के मामले में युवक को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड के षड्यंत्र में पुलिस ने इन शातिरों को किया गिरफ्तार

मुज्जफरनगर के रहने वाले फैजान ने पहले राहुल बनकर रुद्रपुर की युवती से दोस्ती की। फिर उसकी चैट की। युवती ने आपत्तिजनक फोटो उसे साझा की। जिसके बाद आरोपी फोटो वायरल करने की धमकी देकर पैसे ऐंठने और शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा। युवती ने पैसे देने से मना कर दिया तो आरोपी ने युवती के चैट और आपत्तिजनक फोटो वायरल कर दिए। इस मामले में युवती के पिता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा कायम कराया था। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement