Connect with us

हल्द्वानी

मुखानी क्षेत्र में ट्रक ने युवक को कुचला, मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी से बाइक से सितारगंज जा रहा था युवक
हल्द्वानी।
मुखानी थाना क्षेत्र में त्रिमूर्ति मंदिर के पास सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक अरायज नवीस है।
पुलिस के अनुसार सितारगंज के नकुलिया भिटौरा निवासी दीप भट्ट सितारगंज तहसील में बतौर अरायज नवीस काम करते थे। वह मूलरूप से नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लाक के रहने वाले है। दीप तहसील के काम से हल्द्वानी आते- जाते रहते है। बुधवार भी वह हल्द्वानी से काम निपटा कर अपनी बाइक संख्या यूके 06 बीई 3988 वापस सितारगंज जा रहे थे। लामाचौड़ के पास ट्रक संख्या यूपी 87 टी 2080 को ओवरटेक करते समय दीप की बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। इस दौरान हादसे में ट्रक की टक्कर से बाइक सड़क से दूर जा गिरी।
दीप ट्रक के नीचे आ गए और तेज रफ्तार ने ट्रक से दीप सिर कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे के दौरान बीच सड़क दीप का शव और ट्रक के खड़ा होने से जाम लग गया। इधर हादसे की सूचना पुलिस को मिली तो । मुखानी पुलिस मौके पर पहुंची और जाम को खुलवाया। और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है करीब तीन साल पहले दीप का शादी हुई थी और उनकी दो साल की बेटी है। दीप की मौत से परिवार में कोहराम है।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपी पुलकित आर्या की जमानत याचिका पर 10 अगस्त तक आपत्ति दर्ज करने के निर्देश

Select Language

Advertisement