Connect with us

उत्तर प्रदेश

कांग्रेसी नेता के अतीक की कब्र पर तिरंगा ओढ़ाने से किरकिरी, कांग्रेस ने काटा टिकट और पार्टी से निकाला

Published

on

खबर शेयर करें 👉

तिरंगे के अपमान करने से राजू के खिलाफ लोगों में आक्रोश

प्रयागराज। यूपी में निकाय चुनाव में कांग्रेस के वार्ड मेंबर प्रत्याशी राजकुमार उर्फ राजू के माफिया डॉन अतीक अहमद की कब्र पर तिरंगा ओढ़ाने का वीडियो वायरल होने से कांग्रेस को किरकिरी झेलनी पड़ी है। राजू अतीक अहमद को शहीद कह रहा है और भारत रत्न देने की मांग कर रहा है। कांग्रेस ने राजू का टिकट काट दिया है और पार्टी से 6 साल के लिए बाहर कर दिया है।
अतीक अहमद को भारत रत्न देने की मांग करने वाले कांग्रेस नेता राजकुमार उर्फ राजू हैं, जिन्हें कांग्रेस ने प्रयागराज नगर निगम के वार्ड नंबर 43 से प्रत्याशी बनाया था। उनका वीडियो वायरल हुआ तो कांग्रेस ने उसे 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। अतीक अहमद की कब्र पर तिरंगा चढ़ाया जा रहा है, जो राष्ट्रीय ध्वज का अपमान है। राजू ने अतीक की कब्र पर सजदा किया और फातिहा भी पढ़ा। 

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त का टाउन प्लानर कार्यालय में छापा, सहयुक्त नियोजक बिष्ट मिले गायब, स्पष्टीकरण किया तलब

Select Language

Advertisement