Connect with us

नई दिल्ली

जर्स कंट्री स्थित स्कूल की चोरी का खुलासा, चंपावत के दो अभियुक्त दबोचे

Published

on

खबर शेयर करें 👉

स्कूल मालिक के पूर्व ड्राईवर ने साथी संग मिलकर दिया था वारदात को अंजाम: एसपी सिटी

हरिद्वार। कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने जुर्स कन्ट्री स्थित विज्डम ग्लोबल स्कूल के आफिस से दिनांक 28 दिसम्बर की रात्रि को अज्ञात अभियुक्तों द्वारा आफिस की आलमारी की दराज से नगदी चोरी का खुलासा कर दिया है।
स्कूल संचालक शशिभूषण चौहान पुत्र श्री मास्टर इलम सिंह निवासी बहादराबाद हरिद्वार द्वारा दिनांक 29 सिसम्बर को कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा दर्ज कराया था। गठित पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न संभावनाओं पर काम करते हुए तकनीकी कौशल की मदद से विज्डम ग्लोबल स्कूल के ऑनर यू.सी. जैन के पूर्व ड्राईवर आनंद सिंह व अन्य अभियुक्त मनोज चंद को उक्त चोरी की घटना में चोरी हुई नगदी में से खर्च करने के बाद बचे ₹4,62,000 मोटरसाइकिल होण्डा साईन सहित गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में 8 बीघा जमीन के लेकर बरात में दूल्हा-दुल्हन पक्ष में झगड़ा, लात-घूंसे चले, बिना दुल्हन लौटी बरात

मोटी रकम मिलने पर दिल्ली जाकर की थी शॉपिंग, नई बाइक और रेडमी 5जी फोन के बने मालिक


पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि मेज की दराज में बडी मात्रा में पैसा मौजूद रहने की बात से वाकिफ पूर्व ड्राईवर चार पॉच महीने पहले यहाँ से नौकरी छोडकर दिल्ली चला गया था। वहीं टैक्सी ड्राईवर के रुप में कार्य कर रहा था। काफी लोगों का कर्ज होने के चलते अभियुक्त आनंद सिंह ने अपने साथी मनोज चंद के साथ मिलकर सारी योजना तैयार की और घटना को अंजाम दिया। स्कूल के बीच के गेट पर गार्ड न होने की जानकारी भी अभियुक्तों के लिए फायदेमंद साबित हुई।

₹4.62 लाख, होण्डा साईन बाइक और रेडमी 5जी फोन बरामद, खाते में है ₹1 लाख की रकम जमा

यह भी पढ़ें 👉  11वीं के छात्र ने सहपाठी किशोरी से दुष्कर्म किया, गिरफ्तार


वारदात के बाद दोनों अभियुक्त तीन लाख रुपये अपने साथ ले गये और बाकी पैसे उन्होंने नहर पटरी के किनारे जमीन के नीचे छिपा दिये। दिल्ली पहुंच ढाई लाख रुपये मनोज ने अपने पास रखे तथा 50 हजार रुपये आनन्द अपने पास ले गया। बंटवारे में हाथ लगे पैसों से अभियुक्त मनोज ने 01 लाख 02 हजार कीमती मोटर साईकिल (होण्डा साईन) और 15 हजार का मोबाइल फोन (रेडमी 5जी) खरीदा तथा ₹1,00,000 अपने बैंक खाते में जमा किये थे।

गिरफ्तार आरोपी आनंद सिंह पुत्र खीम सिंह पता ग्राम मटयानी थाना पंचेश्वरजिला चम्पावत उम्र-39 वर्ष और मनोज चंद पुत्र त्रिलोक चंद निवासी ग्राम चमदेवल थाना लोहाघाट जिला चम्पावत उम्र- 40 वर्ष हैं।

Select Language

Advertisement