Connect with us

उत्तराखण्ड

केदारनाथ में हेलीकॉप्टर के ब्लेड की चपेट में आने से यूकाडा के वित्त नियंत्रक की मृत्यु

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून- केदारनाथ धाम में यूकाडा के वित्त नियंत्रक अमित सैनी की हेलीकॉप्टर के ब्लेड की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। सैनी केदारनाथ हेलीपैड निरीक्षण हेतु क्रिस्टल एविएशन के हेलीकॉप्टर से गए थे। हेलीपैड पर उतरते हुए हेलीकॉप्टर की चपेट में आने से उनकी मृत्यु हो गयी।
प्राप्त सूचना के अनुसार हेलीकॉप्टर के उतरने के बाद ब्लेड बन्द नहीं किये गए थे, जिस कारण सैनी की हेलीकॉप्टर के ब्लेड की चपेट में आगये। कम्पनी की यह भारी चूक मानी जा रही है।
एसडीआरएफ के अधिकारी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Select Language

Advertisement