Connect with us

उत्तराखण्ड

राष्ट्रपति की सहमति के बाद नैनीताल हाइकोर्ट को मिले तीन नए न्यायाधीश, कल हो सकती है ओथ…

Published

on

खबर शेयर करें 👉

कमल जगाती

नैनीताल- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सहमति के बाद केंद्र सरकार के विशेष सचिव राजिंदर कश्यप की तरफ से जारी पत्र के अनुसार ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के दो अधिवक्ता और एक रजिस्ट्रार जर्नल को उच्च न्यायालय का न्यायाधीश बनाने की सहमति दे दी गई है।


भारत के राष्ट्रपति की तरफ से जारी पत्र के अनुसार उत्तराखंड उच्च न्यायालय में तीन नए जजों की नियुक्ति की जा रही है। लंबे समय से लंबित जजों की नियुक्ति को 27 अप्रैल के पत्र के बाद तय माना जा रहा है। न्यायालय में कुल 11 जजों की स्ट्रेंथ है, जिसमें से न्यायालय में वर्तमान में केवल पांच जज ही उपलब्ध थे। आज तीन नए जजों के आने के बाद ये संख्या आठ तक पहुंच जाएगी। इसके बाद न्यायालय में लंबित मामलों की सुनवाई में कुछ तेजी आने की संभावना बढ़ गई है। केंद्र सरकार के विशेष सचिव राजिंदर कश्यप के हस्ताक्षरों वाले पत्र में राष्ट्रपति की ओर से कहा गया है कि वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश थपलियाल, अधिवक्ता पंकज पुरोहित और रजिस्ट्रार जर्नल विवेक भारती शर्मा को उत्तराखंड उच्च न्यायालय में न्यायाधीश की जिम्मेदारी संभालनी है।
उच्च न्यायालय को मिले इन तीनों जजों का शपथग्रहण शुक्रवार सवेरे दस बजे होने की उम्मीद है।

Select Language

Advertisement