Connect with us

हल्द्वानी

खराब स्ट्रीट लाइट सही नहीं होने नगर निगम में प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। वार्ड न 37 के पार्षद प्रतिनिधि हृदयेश कुमार और वार्ड 36 के वीरेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में वार्ड 37,36 के युवा और मात्र शक्ति के साथ नगर निगम हल्द्वानी में खराब पड़ी स्ट्रीटलाइट को सही करवाने तथा नयी स्ट्रीटलाइट लगाने व स्ट्रीट लाइट के स्विच ऑन ऑफ करने तथा जंगल किनारे स्ट्रीट लाइट लगाने हेतु नगरनिगम हल्द्वानी में जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया गया।
सहायक नगर आयुक्त हल्द्वानी को शिकायती पत्र भी सौंपा गया।सहायक नगर आयुक्त ने तत्काल कार्यवाही कर अधिकारियों को निर्देशित किया,और 24 घंटे के भीतर सभी लाइट को सही करवाने तथा नयी लगाने का आश्वासन दिया। उक्त प्रदर्शन के दौरान अल्का आर्य,भावना रावत,देवेन्द्र बिष्ट,मनीष आर्य,पंकज अधिकारी,मुकेश ब्रजवासी,नितिन कुमार,रवि आर्य,रितिक कुमार,दीपक कुमार, अंशुमन आर्य,रिंकू आर्य समेत तमाम युवा उपस्थित रहें।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement