Connect with us

उत्तर प्रदेश

मॉडल और फैशन डिजाइनर ने मुरादाबाद में घर पर पंखे से लटककर की आत्महत्या

Published

on

खबर शेयर करें 👉

सुसाइड से पहले इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट, नौकरी छूटने के बाद डिप्रेशन में थी

मुरादाबाद। इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करने के बाद फैशन डिजाइनर मुस्कान नारंग ने मुरादाबाद में सुसाइड कर लिया। लाश पंखे से लटकी मिली। परिवार वालों के मुताबिक मुस्कान डिप्रेशन में थी।
मुरादाबाद में रामगंगा विहार चौकी क्षेत्र में शुक्रवार को 25 साल की मुस्कान नारंग का शव कमरे में फंदे से लटका मिला था। मुस्कान होली पर मुंबई से घर आई थी। इसके बाद से वापस नहीं गई। पिता ने कहा- घर लौटने के बाद से वह काफी परेशान थी। मुंबई में फैशन डिजाइनिंग के अलावा मुस्कान मॉडलिंग में भी किस्मत आजमा रही थीं। उन्होंने वहां एक कंपनी के लिए मॉडलिंग की थी। लेकिन होली से पहले ही मुस्कान की जॉब छूट गई और उन्हें अपने घर मुरादाबाद लौटना पड़ा। मुस्कान ने मुरादाबाद आकर भी मॉडलिंग के अपने सफर को जारी रखने की कोशिश की। यहां उन्होंने एक कंपनी के लिए एड शूट किया था। 
सफल मॉडल बनना चाहती थीं मुस्कान मुस्कान ने फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई देहरादून से की थी। इसके बाद वो जॉब करने मुंबई चली गई थी। मुंबई में जॉब करते-करते उन्हें मॉडलिंग का ऑफर मिला। परिवार का कहना है कि नौकरी छूटने के बाद वह कुछ तनाव में रहती थी। पिता चंद्रप्रकाश नारंग बिजनेसमैन हैं। नारंग की 3 बेटी और एक बेटा है। मुस्कान सबसे बड़ी थी। पिता ने बताया, “वह यहां आने के बाद से ही परेशान थी। उसको क्या परेशानी है? इस बारे में उसने कुछ नहीं बताया।

Select Language

Advertisement