Connect with us

नई दिल्ली

पांच साल बाद दर्ज हुई दहेज हत्या की एफआईआर

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पुलिस के चक्कर काटकर थक हारा पिता, न्यायालय के आदेश पर अब मुकदमा

गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव में पांच साल पहले एक विवाहिता की दहेज में बाइक न मिलने के कारण हत्या कर दी गई थी। पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं किए जाने के बाद मृतक महिला के पिता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत के आदेश के बाद अब पांच साल बाद मामला दर्ज किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव निवासी जयराम यादव ने अपनी पुत्री की शादी 1 मई 2018 को मथौली गांव के राज किशोर यादव के साथ की थी। दहेज में बाइक को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। इसी बीच 17 अगस्त, 2018 को उनकी गला दबाकर हत्या कर दी गई और महिला के परिवार को खबर दिए बिना ही शव को जला दिया गया।
इस मामले में मृतक महिला के पिता जयराम यादव ने कई बार पुलिस के अधिकारियों के पास गुहार लगाई और स्थानीय थाने में शिकायत की। पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। जयराम यादव ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने पांच साल बाद भोरे थाना को प्राथमिकी करने का आदेश दिया। इसके आलोक में शनिवार को गंगजली देवी, मिट्ठू यादव, राजकिशोर यादव सहित पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement