Connect with us

नई दिल्ली

दूध फैक्ट्री में गैस रिसाव, 10 लोगों की मौत! कई बेहोश, मचा हड़कंप

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पंजाब के लुधियाना की घटना, इलाका सील किया, राहत एवं बचाव कार्य जारी

लुधियाना। पंजाब के जिला लुधियाना में ग्यासपुरा स्थित एक फैक्ट्री में सुबह गैस लीक हो गई। एक दूध फैक्ट्री में गैस रिसाव होने की वजह से अफरा-तफरी मच गई। शहर के ग्यास पूरा एरिया में सुआ रोड पर गैस रिसाव से 10 लोगों की मौत होने की खबर है। जिसमें 3 बच्चे भी बताए जा रहे हैं।
दमकल विभाग के अधिकारी और पुलिस के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। इलाके को सील कर दिया गया है। पुलिस ने यहां से आरती क्लीनिक और एक कन्या दुकान के 10 लोगों को सिविल अस्पताल में पहुंचाया है। शहर के ग्यासपुर एरिया में सितारा सिनेमा के पास दूध फैक्ट्री में गैस रिसाव होने से दर्जन से भी ज्यादा लोग बेहोश हो गए थे। जिस कारण इलाके को सील कर दिया गया है। लोगों को आने-जाने से रोक दिया गया है, इसके साथ ही पूरे इलाके को सील कर दिया गया है।
गोयल मिल्क प्लांट नाम से इस फैक्ट्री में बड़ी कंपनियों के डेयरी प्रोडक्ट आते है। इन्हें आगे सप्लाई किया जाता है। इन्हें ठंडा करने के लिए इस्तेमाल होने वाली गैस लीक हुई है। बताया जा रहा है कि आसपास के घरों के लोग घरों में ही बेहोश हो गए हैं जिनको पुलिस तत्काल अस्पताल पहुंचा रही है। 
लुधियाना में ग्यासपुरा स्थित एक फैक्ट्री में सुबह गैस लीक होने से करीब 10 लोगों की मौत हो गई है। सूत्रों के अनुसार गैस रिसाव के 300 मीटर के एरिया में जो भी व्यक्ति जा रहा है, उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही है। इस गैस रिसाव के चलते लोग वापस आ जा रहे हैं और उस इलाके में नहीं जा रहे हैं। पुलिस और सिविल प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और वहां पर राहत कार्य किए जा रहे हैं। समाजसेवी संस्थाओं के एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची हैं और बेहोश हुए लोगों को वहां से हटाने का प्रयास किया जा रहा है। लोगों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement