Connect with us

हल्द्वानी

जहरीला पदार्थ खा दी जान , युवती को बताया जिम्मेदार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

काठगोदाम(हल्द्वानी)- जहरीला पदार्थ खा ऑटो चालक ने खुदकुशी करली। घटना से पुर्व ऑटो चालक द्वारा लिखे गये सुसाइड नोट में इसके जिम्मेदार एक युवती को बताया गया। जिसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। सुसाइड से पूर्व ऑटो चालक ने वीडियो भी बनाया, जिसमें उसने मौत का जिम्मेदार एक युवती को बताया है। फिलहाल पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा गया है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक क्षेत्र में पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। सुसाइड से पूर्व बनाए गए वीडियो में मृतक का कहना है कि कुछ समय पूर्व उसकी पत्नी अस्पताल में भर्ती थी। उसी वार्ड में एक युवती ने अपनी मां को भी भर्ती कराया था। बातचीत होने पर दोनों ने एक-दूसरे के फोन नंबर ले लिए। काफी दिनों तक दोनों के बीच बात होती रही, लेकिन उन्हें कभी मिलने का मौका नहीं मिला। कुछ दिन पूर्व युवती उसे अपनी रिश्तेदार के घर ले गई, जहां दोनों दो दिन तक साथ रहे। इसकी भनक उसकी पत्नी को लग गई।वीडियो में मृतक अपनी पत्नी को समझा रहा है और वह भी शादी के लिए मान गई, लेकिन युवती ने शादी से इनकार कर दिया। इस पर वह युवती पर प्यार में धोखा देने और उसे बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए मौत का जिम्मेदार बता रहा है। साथ ही पुलिस से युवती के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए जहरीला पदार्थ गटक लिया। जानकारी मिलने पर ऑटो चालक को अस्पताल लाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने बताया कि फिलहाल परिजनों की ओर से शिकायत नहीं मिली है।

Select Language

Advertisement