Connect with us

हरिद्वार

देश सुरक्षित हाथों में और पीएम मोदी मानवता के साथ धर्म का भी कल्याण कर रहे: कंगना

Published

on

खबर शेयर करें 👉

फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने हरिद्वार श्री दक्षिण काली मंदिर में की पूजा-अर्चना की। आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी से लिया आशीर्वाद

हरिद्वार। फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने रविवार देर शाम हरिद्वार पहुंचकर श्री दक्षिण काली मंदिर में मां काली की पूजा-अर्चना की। कंगना रनौत ने निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी से शिष्टाचार भेंट की। कंगना रनौत मंदिर के घाट पहुंच कर गंगा की पूजा की और घाट पर गंगा आरती में शामिल हुई।
उन्होंने कहा कि हम आश्वस्त हैं कि देश सुरक्षित हाथों में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मानवता के साथ धर्म का भी कल्याण कर रहे हैं। पहले के समय गंगा सहित अन्य नदियों और धार्मिक स्थलों की दुर्दशा से मानवता की दुर्दशा हो रही थी। प्रधानमंत्री ने देश में लोगों को गंगा के महत्व के प्रति जागरूक किया है। वहीं सलमान खान की सुरक्षा और लॉरेन्स बिश्नोई की धमकी पर के सवाल पर उन्होंने कहा कि सलमान की सुरक्षा खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और केंद्र सरकार कर रही है। सरकार से सलमान को सुरक्षा मिली हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  मानसिक रूप से बीमार गुमशुदा युवक को उत्तराखंड पुलिस ने उसके परिजनो से मिलवाया

पत्रकारों से वार्ता करते हुए कंगना रनौत ने कहा कि फिर से देश में भाजपा की सरकार बनेगी। इस दौरान स्वामी कैलाशानंद गिरी ने कंगना रनौत को चुनरी और नारियल भेंट कर आशीर्वाद दिया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement