Connect with us

हरिद्वार

बड़ी उस्ताद निकली हरिद्वार की ये लड़कियां, दुकान स्वामी को वेबकूफ बना दिया, लेकिन कैमरे में हो गई कैद

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। ज्वालापुर के मेहतान मोहल्ले में एक दुकान तोड़ने का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दो लड़कियां सुनसान रात में दुकान के ताले तोड़ने का प्रयास करती हैं। तालों में ईंट से मार रही हैं। एक लड़की इधर उधर निगरानी कर रही है। उसकी नजर भले ही सामने लगे सीसीटीवी पर नहीं पड़ी, लेकिन वह आसपास कैमरे ढूंढने के प्रयास जरूर करते दिख रही है। ताले तोड़ने की आवाज सुनकर दुकान स्वामी दरवाजा खोलकर बाहर निकल आता है। दरवाजे खुलने की आहट से पहले लड़कियां साइड हट जाती हैं। भागने के बजाए दुकान स्वामी को गुमराह करती हैं कोई दुकान जा ताला तोड़ने का प्रयास कर रहा था। वह इशारे से बताती हैं कि ताला तोड़ने वाला गली के अंदर चला गया। दुकान स्वामी लड़कियों की बात पर भरोसा कर ताला तोड़ने के लिए इस्तेमाल ईंट को दूर फेंक देता है। एक लड़की दूसरी लड़की का हाथ पकड़कर निकलने के लिए खिंचती है। आप भी देखिए इन उस्ताद लड़कियों की वीडियो, पुलिस ने लड़कियों की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी बनभूलपुरा के मुस्लिम परिवारों से मिलने जा रहे भीम आर्मी कार्यकर्ता हरिद्वार में गिरफ्तार

Select Language

Advertisement