Connect with us

उत्तराखण्ड

735 लोगों के चालान, पांच वाहन सीज

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा एसएसपी प्रदीप कुमार के निर्देश पर पुलिस ने जनवरी माह के पहले सप्ताह में यातायात नियमों का उल्लंघन, सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों के 868 चालान किए हैं। मोटर वाहन अधिनियम में 735 लोगों के विरुद्ध चालान और पांच वाहन सीज किया है।
सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों पर कोटपा एक्ट में 19 लोगों के विरुद्ध कार्यवाही की है। पब्लिक प्लेस पर शराब पीकर उत्पात मचाने व शराब।पीने पर उत्तराखण्ड पुलिस एक्ट में 114 लोगों के विरुद्ध कार्यवाही हुई है। इस कार्यवाही के दौरान पुलिस द्वारा 445650 रुपए का जुर्माना वसूला गया। एसएसपी ने सराहनीय कार्य करने वाले 24 पुलिस कर्मियों को प्रसस्तिपत्र भी दिए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement