Connect with us

नई दिल्ली

सेना का मिग-21 जेट दुर्घटनाग्रस्त, दो ग्रामीणों की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

जयपुर। राजस्थान के हनुमानगढ़ में सोमवार सुबह भारतीय वायु सेना का मिग-21 जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दोनों पायलट सुरक्षित हैं, लेकिन चपेट में आने से दो ग्रामीणों की मौत हो गई। जिलाधिकारी रुक्मणी रियार ने कहा कि मिग-21 जेट के दोनों पायलट सुरक्षित हैं। जेट हनुमानगढ़ के डाबली इलाके के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वहीं, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जस्साराम बोस ने कहा कि दो नागरिकों के हताहत होने की सूचना है।

Select Language

Advertisement