Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां की पुलिस ने 100 वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टिव टेपिंग

Published

on

खबर शेयर करें 👉

कोहरे में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस की पहल
हरिद्वार। घने कोहरे के बीच लो विजिबिलिटी के कारण हो रही वाहन दुर्घटनाएं रोकने के लिए एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस ने सोमवार को पुनः सिड़कुल, बहादराबाद एवं श्यामपुर के सड़क मार्गों पर 100 से अधिक ट्रैक्टर ट्रॉली /मालवाहक वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेपिंग की।
एसपी ट्रैफिक रेखा यादव के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा राहगीरों एवं वाहन चालकों को शीत ऋतु में धुंध के कारण होने वाली दुर्घटनाओं के बीच रिफ्लेक्टिव टेप एवं फॉग लाइट के महत्व को बताते हुए जागरूक किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में अब बागजाला में अवैध अतिक्रमण पर चली जेसीबी, कई मकान ध्वस्त

Select Language

Advertisement