Connect with us

नई दिल्ली

सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, डम्फर चालक गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं(नैनीताल)- लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मृत्यु हो गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार बैंड की ट्रौली पैदल लेकर जा रहे युवक को डम्फर ट्रक टक्कर मारकर रोंदते हुए निकल गया। जिसमें युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन को छोड़ कर फरार होने की कोशिश कर रहा था जिसे लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है । सूचना प्राप्त होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक सहित डम्फर को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक युवक बहेड़ी निवासी शमसार अहमद बताया जा रहा है, जो की बैंड बाजे का काम करता है। पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  रिंग रोड बनाए जाने की कार्रवाई गति पकड़ चुकी है,सचिव लोक निर्माण विभाग ने सर्किट हाउस में रिंग रोड को लेकर समीक्षा बैठक ली

Select Language

Advertisement