Connect with us

नई दिल्ली

माँ……….

Published

on

खबर शेयर करें 👉

आज नहीं जो हो पाती है,
बेशक कल हो जाती है।
माँ जब साथ में होती है,
हर मुश्किल हल हो जाती है।
बस मेहनत की रोटी खाना,
कह हाथ फेरती है सिर पर।
हर बूँद पसीने की माथे की,
गंगाजल हो जाती है।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, भाई गंभीर

माँ न रही हो पूज्य जगत में
ऐसा कोई दौर नहीं,
माँ के शीतल आँचल जैसा
दिखता कोई ठौर नहीं,
लाखों रिश्ते मिल जायें पर
बच्चे करते गौर नहीं,
उनकी खातिर माँ से बेहतर
दुनिया में कोई और नहीं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में रानीखेत एक्सप्रेस की चपेट में आए दो युवक, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

देवेश द्विवेदी ‘देवेश’

Select Language

Advertisement