Connect with us

उत्तराखण्ड

झुलसे एसबीआई मैनेजर की दिल्ली में इलाज के दौरान मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

छह मई को सिक्योरिटी गार्ड ने छुट्टी नहीं मिलने पर पेट्रोल छिड़ककर लगा दी थी आग
धारचूला। आग से झुलसे एसबीआई के ब्रांच मैनेजर की दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। छह मई को बैंक के ही सिक्योरिटी गार्ड ने छुट्टी नहीं मिलने पर दफ्तर में उन पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी।
मुंगेर (बिहार) के निवासी 57 वर्षीय मोहम्मद ओवेश पुत्र शौकत अली धारचूला में एसबीआई के शाखा प्रबंधक थे। बीती छह मई को भगवानपुर देहरादून निवासी सिक्योरिटी गार्ड दीपक छेत्री ने मोहम्मद ओवेश को बैंक के अंदर ही पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी। 40 फीसदी तक झुलसे शाखा प्रबंधक ओवेश को प्राथमिक उपचार के हल्द्वानी रेफर किया गया था। बाद में परिजन इलाज के लिए दिल्ली ले गए थे। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धारचूला कुंवर सिंह रावत ने बताया कि दिल्ली में इलाज के दौरान स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा के प्रबंधक की मौत होने की सूचना मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लिव-इन पार्टनर के बीच विवाद बना खूनी संघर्ष, युवक की चाकू लगने से मौत, युवती पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

Select Language

Advertisement