Connect with us

उत्तराखण्ड

एक जून से पर्यटकों के लिए खुलेगी फूलों की घाटी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के ट्रैक पर अभी है बर्फ
जोशीमठ। विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी एक जून को पर्यटकों के लिए खुल जाएगी। अभी फूलों की घाटी के ट्रैक पर बर्फ है।
नन्दा देवी राष्ट्रीय पार्क के डीएफओ भारत मार्तोलिया के हवाले से बताया कि अभी यहां मौसम ठीक नहीं है। इसलिए क्षतिग्रस्त ट्रैक रूट को ठीक करने काम शुरू नहीं हो पाया है। कुछ स्थानों पर मजदूर भेजे गए हैं। मौसम खुलते ही यहां रास्तों की मरम्मत शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि रास्तों पर हिमखंड आने की वजह से गश्ती दल भी फूलों की घाटी नहीं पहुंच पा रहा है। उम्मीद जताई कि एक जून से पहले यहां रास्तों को ठीक कर लिया जाएगा, ताकि पर्यटकों को कोई दिक्कत न हो।

Select Language

Advertisement