Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल राजभवन गोल्फ कोर्स में 18वीं गवर्नर्स गोल्फ प्रतियोगिता शुरू

Published

on

खबर शेयर करें 👉

राज्यपाल लैफ्टीनैंट जर्नल (से.नि.) गुरमीत सिंह ने टी ऑफ कर किया शुरू

कमल जगाती

नैनीताल। उत्तराखण्ड के नैनीताल राजभवन में आज 18वीं गवर्नर्स गोल्फ प्रतियोगिता राज्यपाल के टी-ऑफ के साथ शुरू हो गई। तीन दिन चलने वाली प्रतियोगिता में 142 आवेदन आए जिसमें से 125 खिलाड़ियों को प्रतिभाग का मौका मिला।
नैनीताल राजभवन गोल्फ कोर्स में आज 18वीं गवर्नर्स गोल्फ प्रतियोगिता शुरू हो गई। इस प्रतियोगिता को खुद राज्यपाल लैफ्टीनैंट जर्नल (से.नि.)गुरमीत सिंह ने टी ऑफ कर शुरू किया। उन्होंने गोल्फ स्टिक से बॉल को मारकर दूर फील्ड में पहुंचा दिया। प्रतियोगिता में आर्मी, पुलिस, सी.आर.पी.एफ., छात्र छात्रा, महिलाएं, बुजुर्ग आदि खिलाड़ी खेलने पहुंचे हैं। वर्ष 2003 से शुरू हुई ये प्रतियोगिता कोविद काल के 3 वर्षों के काल के बाद दोबारा शुरू हो रही है।
इस वर्ष आई 142 आवेदनों में से 9 महिलाओं समेत कुल 125 खिलाड़ियों को ही एंट्री दी गई है। राज्यपाल ने बताया कि यहां प्रकृति का भी बड़ा देन है। राजभवन के इस 200 एकड़ के ग्राउंड में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे और बुजुर्ग खेलने पहुंचते हैं। राहत की बात ये है कि आम तौर पर रईसों का खेल कहे जाने वाले इस खेल में अब आम जन भी प्रवेश कर रहा है। राज्यपाल ने बताया कि यहां छह वर्षीय विजित इन्द्रिय सिंह तोमर और रुषांक प्रताप सिंह सिजवाली के अलावा 103 वर्षीय दिलीप सिंह मजेठीयां भाग ले रहे हैं। यहां कई सुपर वेटरन भी प्रतिभाग कर रहे हैं। राज्यपाल ने सवेरे प्रतियोगिता का टी-ऑफ कर शुभारंभ किया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement